डीएनए टेस्ट क्या होता है?
तकरीबन 1200 किस्म के डीएनए टेस्ट उपलब्ध है। लेकिन सामान्य आशय उस डीएनए टेस्ट से है, जिसमें पिता, माता, दादा, खानदान, वंश, परिवार या जातीय समूह का पता लगाया जाता है। इसका अर्थ है - आनुवांशिक सम्बन्धों का पता लगाना। इसका उद्देश्य उत्तराधिकार और संपाती के विवादों को या दूसरी तरह की भावनात्मक गुत्थियों को सुलझाना है। अब नवजात शिशुओं की डीएनए जांच भी होने लगी है। ताकि बच्चे के जींस के दोषों का पता लगाया जा सके। आपराधिक मामलों में भी डीएनए जांच होती है। डीएनए जांच के लिए व्यक्ति के खून, बाल, त्वचा और उल्ब तरल (एम्नियोटिक फ्लुइड) का सैंपल लिया जाता है। एम्नियोटिक फ्लुइड गर्भावस्था में भ्रूण के चारों ओर का तरल होता है। इसके अलावा व्यक्ति के गालों के अंदरूनी हिस्से से ब्रश या रुई के मार्फत नमूना भी लिया जाता है। मौथवॉश के मार्फत भी मुंह के अंदर के सेल जमा किये जा सकते हैं। इनकी जांच करने वाली मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएँ हैं, जो 10 हजार से 40 हजार तक की फीस लेती हैं और सामान्यता 15 दिनों में जांच रिपोर्ट देती है।
Tag: What is DNA Test in hindi? DNA test kya hai?