हमे हिचकी क्यों आती है?
हिचकी का कारण होता है अचानक डायफ्राम में ऐठन आना। फेफड़ों में अचानक हवा भरने से कंठच्छ्द (एपिग्लोटिस) बंद हो जाता है। इससे हिच या हिक की आवाज आती है। इसलिए इसे अँग्रेजी में हिक-अप कहते है। हिचकी जब आती है, तब कई बार आती है। हिचकी एक शारीरक दोष के कारण भी आती है। उसे सिङ्ग्युल्टस कहते है। हिचकी आने की कई वजह है। जल्दी-जल्दी खाना, बहुत गर्म या तीखा खाना, हँसना, खाँसना भी हिचकी का कारण बनता है। शराब पीने और धूम्रपन से भी आती है। इलेक्ट्रोलाइटइम्बैलेंस भी हिचकियाँ पैदा करता है। श्वसन पर रिसर्च करने वाले एक ग्रुप का कहना है की मानव शरीर के विकास का एक लक्षण हिचकी है। पानी के अंदर रहनेवाला मेंढक पानी और हवा को उसी तरह घुटकता है, जैसे हम हिचकी लेते है। अक्सर समय से पहले जन्मे शिशु जन्म लेते ही कुछ समय तक हिचकियाँ लेते है। हिचकियाँ काफी छोटे समय तक रहती है। पानी पीने से शरीर की सामान्य क्रिया जल्द वापस आ जाती है।
Tag: Hame hichki kyon aati hai?