सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अंतरिक्ष लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है क्रायोजेनिक इंजन - क्रायो सीई 20

वैसे तो क्रायोजेनिक इंजन की तकनीक का विकास द्वितया विश्वयुद्ध के दौरान हुआ था। तब सबसे ज्यादा ऊर्जा उत्पन्न करनेवाला और आसानी से मुहैया ऑक्सीज़न और हाइड्रोजन को ईंधन के तौर पर सबसे बेहतर पाया गया। तब मुश्किल यह थी की इंजन में यह गैस के तौर पर इस्तेमाल नहीं हो सकता था, क्योंकि उन्हें रखने के लिए इंजन बड़ा बनाना पड़ता, जबकि रॉकेट के लिए इसका छोटा होना जरूरी शर्त है। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 19 फरवरी, 2016 को उच्च क्षमता वाले क्रायोजेनिक इंजन क्रायो सीइ-20 का सफल परीक्षण किया। इसरो के अनुसार यह परीक्षण 640 सेकेंड की उड़ान अवधि के लिए किया गया। उच्च क्षमता क्रायोजेनिक इंजन क्रायो सीइ-20 स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया क्रायोजेनिक इंजन है। यह पूरी तरह स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन का विकास जीएसएलवी एमके3 के प्रक्षेपण के लिए विकसित किया गया था। क्रायोजेनिक तकनीक को निम्नतापकी कहा जाता है, जिसका ताप 0 डिग्री से -150 डिग्री सेल्सियस होता है। क्रायो एक यूनानी शब्द क्रायोस से बना है, जिसका अर्थ होता है बर्फ जैसा ठंडा। इस तकनीक में ईंधन को तरल अवस्था में प्राप्त कर लिया जाता है जिसमें...

अंतरिक्ष में स्थित क्षुद्रग्रह पट्टी क्या है? What is the asteroid belt in hindi?

सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह कौन है? Who is the largest asteroid in hindi? सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह का नाम सेरेस (Ceres)है। इसका आकार चन्द्रमा का लगभग एक-चौथाई है और यह क्षुद्रग्रह पट्टी जो मंगल तथा वृहस्पति गृह के बीच सूर्य की परिक्रमा करता है। अन्य क्षुद्रग्रह से विपरीत सेरेस का आकार गोलाकार है। इस क्षुद्रग्रह की खोज इटली के एक खगोल शास्त्री जिनका नाम Giuseppe Piazzi था, ने सन 1801 ई० में किया था। इस खगोल शास्त्री ने इसे खोजने से पहले यह भविष्यवाणी किया था की मंगल और वृहस्पति ग्रह के बीच ग्रह है। इसे एक बौना ग्रह भी कहा जाता था। अंतरिक्ष में स्थित क्षुद्रग्रह पट्टी क्या है? What is the asteroid belt in hindi? हमारे सौर मण्डल में मंगल एवं वृहस्पति ग्रह के कक्षा के बीच के क्षेत्र में बहुत सारे क्षुद्रग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं जिसे क्षुद्रग्रह पट्टी कहते हैं। इस क्षुद्रग्रह पट्टी में लाखों की संख्या में क्षुद्रग्रह पाये जाते हैं। खगोलशास्त्रीयों का मानना है की बहुत समय पहले ग्रहों के टूटने से ये क्षुद्रग्रहों का निर्माण हुआ था। इस क्षुद्रग्रह पट्टी में विभिन्न आकार के क...

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन क्या है?

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन क्या है? What is International Space Station (ISS)? (in hindi) यह आज तक के इतिहास में सबसे जटिल अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग परियोजना है और अंतरिक्ष में मानव द्वारा बनाया गया सबसे बड़ी संरचना है। यह अंतरिक्ष में उड़ता हुआ उपग्रह, नई तकनीक, खगोलीय, पर्यावरण और भूगर्भीय शोध के लिए एक प्रयोगशाला है। अंतरिक्ष में वैज्ञानिकों द्वारा बनाया गया एक ऐसा स्टेशन है जहां से अंतरिक्ष के बारे गहराई से अध्ययन किया जा सकता है।  अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ( International Space Station)  को छोटे - छोटे टुकड़ों में अंतरिक्ष में ले जा कर इसके कक्ष (Orbit) में स्थापित किया गया। सबसे पहला मॉड्यूल, रूस का जरया मॉड्यूल सन 1998 में प्रक्षेपित किया गया था। दिनांक 2 नवम्बर, 2000 से लगातार अंतरिक्ष यात्री (Astronaut)  इस स्टेशन में कार्य कर रहे है। यह एक बड़े फुटबाल मैदान के बराबर है जिसमे कई सोलर पैनल लगे हुए है तथा इसका वजन लगभग 391000 किलोग्राम है। पारंपरिक पाँच बेड रूम के बराबर रहने की जगह है तथा दो बाथरूम, जिम और एक बे खिड़की (ऐसी खिड़की जो दीवारो...

क्षुद्रग्रह और धूमकेतु क्या है? क्या किसी क्षुद्रग्रह (Asteroid) का भी चंद्रमा है?

क्षुद्रग्रह क्या है? What is Asteroid in hindi? क्षुद्रग्रह ( Asteroid)  जो चट्टानों एवं धातुओं से बना आकृति है जो एक कंकड़ के आकार से लेकर लगभग 600 मील कि चौड़ाई तक का हो सकता है। यद्यपि ये सभी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं, परंतु इनका आकार इतना छोड़ा होता है कि इन्हें हम ग्रह नहीं कह सकते। यह संभवतः हमारे सौर मण्डल के उत्पति के दौरान बचे हुए मलवे से बना है। इनमें से अधिकांश क्षुद्रग्रह ( Asteroid)  मंगल एवं वृहस्पति के कक्षों के बीच अंतरिक्ष में स्थित है जिसे क्षुद्रग्रह वेल्ट कहा जाता है। खगोलशास्त्रियों ने इस वेल्ट के बाहर भी कई क्षुद्रग्रहों ( Asteroid)  का पता लगाया है जो पृथ्वी के कक्षा को कटती है। हमारे सौर मण्डल के हजारों क्षुद्रग्रहों का पता लगाया जा चुका है और अभी बहुत सारे क्षुद्रग्रहों का पता लगाना बाकी है। ज्यादातर क्षुद्रग्रह ( Asteroid)  जिनका अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है वे काफी छोटे है। धूमकेतु क्या है? What is Comet in hindi? धूमकेतु ( Comet) जिसे हम पूंछल तारा भी कहते हैं  मूलतः धूल भरी बर्फ का गोला है। यह धूल के सा...