सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लिवर के लिए खतरनाक है ओवरइटिंग (overeating is dangerous for liver in hindi)

"यदि आप आवश्यकता से अधिक भोजन ग्रहण करते हैं तो सावधान हो जाइए, यह न केवल आपका मोटापा बढ़ाएगा बल्कि आपके लिवर को भी नुकसान पहुंचा सकता है।"


कुछ लागों को खाने का शौक होता है। यदि उन्हें पसंदीदा भोजन मिल जाय, तो वे आवश्यकता के अधिक खा लेते हैं। चाहे आपको पसंदीदा भोजन मुफ्त में ही क्यों न मिल रहा हो, पर हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि पेट आपका अपना है। ओवरइटिंग (Overeating) से केवल मोटापे की शिकायत हो सकती है बल्कि इसके कारण आपके शरीर के कई अंगो को भी नुकसान पहुंच सकता है।
Overeating dangerous for liver
खाने के शौकीन होना कोई गलत बात नहीं है, परंतु जरूरत से ज्यादा भोजन ग्रहण करना शरीर के लिए हानिकारक होता है। इस तरह जरूरत से ज्यादा भोजन करने से न केवल मोटापा बढ़ता है, या डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, बल्कि यह शरीर के कई अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ओवरइटिंग से हृदय, किडनी, फेफड़े और लीवर पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इनमें से ओवरइटिंग आपके लिवर को अधिक प्रभावित करता है। यदि आपको डायबिटीज है और लिवर से संबन्धित समस्या है तो आपको ओवरइटिंग से बचना चाहिए क्योंकि यह आपके समस्या को बढ़ा सकती है। 

क्या  पड़ता है प्रभाव

ओवरइटिंग या अत्यधिक वसायुक्त (Fatty Foods) खाना  खाने से नॉन अल्कोहिक फैटी लिवर की बीमारी (Nonalcoholic Fatty Liver Disease) हो सकता है। लिवर के वाहिकाओं (vessels) में वसा (Fat) के जमा होने से लिवर अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है और शरीर में विषेले पदार्थ बनने शुरू हो जाते है। मोटापा इसका एक प्रमुख कारण है। पेट पर वसा जमना भी इसका कारण हो सकता है। यदि आप मीट अधिक खा रहे हैं, तो लिवर की धमनियाँ (Artery) मोटी हो जाती है। इससे लिवर में पित्त पथरी (gallstones) बनना शुरू हो जाता है। इसके कारण पित्त (Bile) के निर्माण में भी बाधा आती है, जिससे वसा का पाचन सही तरीके से नहीं हो पाता है और वजन बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने से कई अन्य समस्याएं होने लगती हैं।
कैसे कर सकते हैं बचाव

इस समस्या का सबसे प्रमुख बचाव है कि आप अपने के तरीकों में बदलाव लाए। आप अपने पसंदीदा भोजन खाएं, लेकिन एक सीमा के अंदर। यानी ओवरइटिंग न करें। आप उन व्यंजनों का सेवन कर सकते हैं जिसमे वसा कम होती है जैसे - स्किन्ड मिल्क और उससे बने ब्यंजन आदि। वैसे फूड जिनमें अनसेचुरेटेड फैट अधिक होता है, लिवर के सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं, जबकि अधिक वसायुक्त भोजन समस्या को बढ़ा देती है। हमारे लिवर को सुरक्षित रखने के लिए दो भोजन के बीच उचित समय होना चाहिए। एक बार में अधिक खाने के बजाय आप थोड़ा-थोड़ा करके दिन में कई बार खाएं। इससे लिवर को अपना काम सही तरीके से कारने ने के लिए पर्याप्त समय मिल पाता है।  प्रतिदिन भोजन में हरी सब्जियों और फलों को शामिल करने से भी लिवर को फायदा होता है।

लिवर क्यों है महत्वपूण

  • लिवर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्याकिं आपको स्वस्थ रखने के लिए यह कई काम करता है।
  • यह वसा (Fat) और वसा में घुले हुए विटामिन को पचाने में मदद करता है। इसके लिए लिवर ही पित्त (Bile) को स्रावित करता है।
  • यह कार्बोहाहड्रेट के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है और ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखता है।
  • यह प्रोटीन निर्माण में भी सहायता करता है। प्रोटीन से हमारे शरीर के अधिकतर हिस्से बने है। अतः यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है।
  • यह डीटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है। अर्थात विषैले एवं गंदे पदार्थों को शरीर से बाहर करने के लिए किडनी में भेजता है।
  • लिवर विटामिन ए, बी12, डी, इ, के और अन्य मिनरल्स को भी स्टोर करने का कार्य करता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सीसीटीवी कैमरा क्या है और कितने प्रकार की होती है?

सीसीटीवी कैमरा सावधानी एवं सुरक्षा के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण होता है जिसका पूरा नाम होता है क्लोज सर्किट टीवी, जो किसी भी कैमरे से रिकॉर्ड हुई किसी भी चीज को देखने के लिए एक सर्किट के जरिये दर्शक तक पहुँचाया जाता है। सीसीटीवी कैमरे के प्रकार (Types of CCTV) हिडेन कैमरा (Hidden Camera) यह बॉक्स की तरह होता है। इसमें एक छोर पर लेंस के साथ आयताकार यूनिट होता है। इसका इस्तेमाल रिटेल दुकानों में ज्यादा किया जाता है। बॉक्स होने के कारण सुरक्षा कि दृष्टि से इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। आईटी कैमरा (IT Camera) यह डिजिटल कैमरा होता है। इसकी गुणवत्ता अन्य  एनालॉग कैमरा से 20 गुना ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल सभी जगहों पर होता है। बुलेट कैमरा (Bullet Camera) यह कैमरा ट्यूब की तरह होता है। इसमें सिल्वर या एल्युमिनियम शेप के कवर में लेंस होता है। इससे रिकॉर्डिंग यूनिट जुड़ा होता है। छोटा आकर होने के कारण इसे आसानी से बहार के दीवारों में लगाया जा सकता है। इसमें खासियत यह है की यह अँधेरे में भी रिकॉर्डिंग कर सकता है। डोम कैमरा (Dome Camera) इस तरह का कै...

एंटीओक्सीडेंट क्या है? What is Antioxidant in hindi

एंटीओक्सीडेंट वे अणु होते है, जो दूसरे अणुओं के ओक्सीडेशन को रोकते है। यह कोई एक पदार्थ नहीं होता है, बल्कि अनेक पदार्थ एंटी-ऑक्सीडेंट कि तरह कार्य करते है। ये विटामिन, मिनरल्स और दूसरे कई पोषक तत्व होते है। बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन लाइकोपिन, फ्लैवोनाइड, लीगनान जैसे एंटीओक्सीडेंट हमारे लिए बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मिनरल सेलेनियम भी एक एंटीओक्सीडेंट कि तरह कार्य करता है। विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन इ भी एंटीओक्सीडेंट के रूप में शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एंटीओक्सीडेंट का हमारे शरीर में क्या उपयोग है? हमारे शरीर में बहुत सारी क्रियाएँ होती रहती है। खाना ग्रहण करने के बाद उसका पाचन और अवशेषन होता है। मेटाबोलिज़्म में यह तय होता है कि इन पदार्थो में से कितना इस्तेमाल होगा और कितना संग्रह किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ व्यर्थ पदार्थ भी बनता है, जिन्हें शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। एंटीओक्सीडेंट उनके साथ क्रिया करके शरीर को उनसे होने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचाते है। एंडीओक्सीडेंट कई पदार्थों में पायी जाती है, लेकिन ताजे फल और हरी सब्जियों ...

डायरिया क्या है और इससे कैसे बचें What is Diarrhea in hindi

यदि आपको दिन में तीन बार से अधिक पतला शौच हो तो यह डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke lakchan)  होते हैं। यह बीमारी मुख्यतः रोटा वायरस के शरीर में प्रवेश से होता है। यह दो प्रकार का होता है - एक्यूट और क्रोनिक डायरिया।  डायरिया के कारक (Dairiya ke karak) :- डायरिया (Dayria) साधारणता दूषित पनि पीने से होता है। कई बार यह निम्नलिखित कारणों से भी होता है। 1. वायरल इन्फेक्शन के कारण 2. पेट में बैक्टीरिया के संक्रामण से 3. शरीर में पानी कि कमी से 4. आस-पास सफाई ठीक से न होने से डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke laxan) :- दिन में लगातार तीन से अधिक बार पतला शौच आना डायरिया का मुख्य लक्षण है। यह साधारणता एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। यह क्रोनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) कहलाता है। समय पर इलाज न होने पर यह खतरनाक हो जाता है। यह ज़्यादातर बच्चों में होता है और इसमें मृत्यु का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। पेट में तेज दर्द होना, पेट में मरोड़ होना, उल्टी आना, जल्दी जल्दी दस्त होना, बुखार होना, कमजोरी महसूस करना, आँखें धंस जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डाइरिया का इलाज (D...

कृत्रिम पेसमेकर क्या है? What is Artificial Pacemaker?

कृत्रिम पेसमेकर क्या है? What is Artificial Pacemaker in hindi. कृत्रिम पेसमेकर हृदय को आवश्यक इलेक्ट्रिक पल्स देता है, जिससे नियमित रूप से हृदय की धड़कन चलती रहे। हमारे शरीर में कुछ एसी कोशिकाएँ होती है जो हमारे दृदय की धड़कनों को नियंत्रित करती है। इन्हीं कोशिकाओं को पेसमेकर कहते है। हृदय रोगियों में जब ये कोशिकाएँ ठीक से कम नहीं करती है तो हृदय को उचित धड़कन प्रदान करने के लिए कृत्रिम पेसमेकर का सहारा लिया जाता है। जैसे जैसे हमारा शरीर हरकत करता है, वैसे-वैसे हमारे हृदय की धड़कने भी बढ़ती जाती है ताकि शरीर के सभी हिस्सों को जल्द और समुचित मात्रा में रक्त मिल सके। यदि हृदय की धड़कन आवश्यकतानुसार नहीं बढ़ पाती है, तो ऐसे समय मरीज को कृत्रिम पेसमेकर लगाने की जरूरत होती है। इसके दो मुख्य भाग होते है - बैटरी और तार। बैटरी ऊर्जा प्रदान करती है तो तार उस ऊर्जा को हृदय तक पहुँचने का कम करती है। कुछ पेसमेकर एक तार वाले होते है तो कुछ दो तार वाले होते हैं। इस पेसमेकर का इंप्लांटेशन बहुत ही आसान है। इसके लिए मरीज के कंधे और गरदन के बीच एक मामूली चीरा लगाया जाता है और पेसमेकर को शरीर के अंदर...

पहला इ-मेल किसने और कब भेजा था?

पहला इ-मेल किसने और कब भेजा था? इ-मेल इलेक्ट्रोनिक मेल का संक्षिप्त रूप है। दुनिया का पहला इ-मेल सन 1971 में अमेरिका के कैम्ब्रिज नामक स्थान पर रेमोण्ड एस टॉमलिन्सन नामक इंजीनियर ने एक ही कमरे में रखे दो कम्प्युटरों के बीच भेजा था। कम्प्युटर नेटवर्क अर्पानेट से जुड़े थे। अर्पानेट एक मायने में इंटरनेट का पूर्वज है। यह संदेश को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का प्रयोग था। इ-मेल को औपचारिक रूप लेने में कई साल लगे। अलबत्ता भारतीय मूल के अमेरिकी वीए शिवा अय्यदूरई ने 1978 में एक कम्प्युटर प्रोग्राम तैयार किया, जिसे 'ई-मेल' कहा गया। इसमें इनबॉक्स, आउटबॉक्स, फोल्डर्स, मेमो, अटैचमेंट्स ऑप्शन थे। सन 1982 में अमेरिका के कॉपीराइट कार्यालय ने उन्हें इस आशय का प्रमाणपत्र भी दिया। इस कॉपीराइट के बावजूद उन्हें इ-मेल का आविष्कारक नहीं कहा जा सकता।  Tag: Who sent the first email and when?