सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डायबिटीज से बचना है तो प्री डायबिटीज कि पहचान करना सीख लें

अनियमित जीवन शैली एवं खान-पान के कारण यदि शरीर में शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा बढ़ जाये परंतु डायबिटीज के मानक लेवल से कम हो तो इस अवस्था को प्री-डायबिटीज कहा जाता है। इस अवस्था पर यदि अपने जीवन शैली एवं खान-पान में नियंत्रण न किया जाए तो आपको डायबिटीज होना निश्चित है। पौष्टिक भोजन एवं एक्टिव रह कर इसे रोका जा सकता है।
वर्तमान में हमारा दिनचर्या क्या है
आज हमारे जीवनशैली में बहुत सारी अनियमितताएँ आ गई है। प्रचीन काल में मनुष्य दिन में कार्य करते थे और रात होते ही सो जाते थे। इससे हमारे शरीर को आराम मिलता था। हमारे सारे शारीरिक तंत्र सही ढंग से कार्य करते थे और मनुष्य स्वास्थ और बलवान रहता था। परंतु आज हर कार्य में अनियमितता आ गई है। सुबह हम देर से उठते हैं। व्यायाम करने का हमारे पास वक्त नहीं है। भोजन में हम जंक फूड या फास्ट फूड का ज्यादा इस्तेमाल करते है। ऑफिस में ज्यादातर समय हम बैठ कर गुज़ार देते हैं, और तो और देर रात बैठ कर टेलेविजन का आनन्द लेते है। हर कार्यों में अनियमितता दिखता है। इसके साथ-साथ आज हमारे शरीर को कई तरह के प्रदूषण कि भी मार झेलनी पड़ती है।
हमारे शरीर में ग्लूकोज या शुगर का क्या कार्य है
साधारण भाषा में यदि समझने कि कोशिश किया जाए तो शुगर हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का स्त्रोत है। जब भी हम भोजन ग्रहण करते हैं, उस भोजन में कार्बोहाइड्रेट होता है। यह हमारे शरीर में जाकर टूटता है जिससे भोजन में स्थित ग्लूकोज अलग होता है। पाचन क्रिया के दौरान यह ग्लूकोज रक्त में पहुंचता है। यहाँ यह इंसुलिन, जो एक प्रकार का होर्मोन है, के मदद से शरीर कि कोशिकाओं तक पहुँच कर ऊर्जा में बादल जाता है। इस तरह भोजन द्वारा ग्रहण किया गया ग्लूकोज ऊर्जा के रूप में शरीर से बाहर आ जाता है। अगर इस पूरे प्रक्रिया में जरा-सी भी खराबी आ जाये तो यही प्री-डायबिटीज का कारण बन जाता है।

प्री-डायबिटीज के लिए इन बातों का ध्यान अवश्य दें
1. क्या आपकी उम्र 40 या इससे अधिक हो गई है
2. क्या आपका शरीर ज्यादा सक्रिय नहीं है
3. क्या आपका ब्लड प्रेशर ज्यादा रहता है
4. क्या आपका वजन नियमित रूप से बढ़ रहा है
5. महिलाओं में यदि गर्भावस्था में डायबिटीज हुई है
6. घर में यदि किसी और को डायबिटीज हुई है
अगर उपरोक्त में से कोई भी एक बात आप में है तो आपको यही सलाह है कि कम से कम एक बार अपना शुगर लेवल कि जांच अवश्य करा लें।

प्री-डायबिटीज के क्या-क्या है लक्षण
अगर आपके शरीर में शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा ज्यादा हो जाए तो आपके शरीर में निम्नलिखित लक्षण दिखाई दे सकते हैं:-
1. भूख ज्यादा लगना
2. अचानक वजन का बढ़ना
3. थोड़ी-थोड़ी देर में प्यास लगना
4. पेशाब जल्दी-जल्दी आना
5. आँखों का दृष्टि कमजोर होना
6. शरीर के कुछ हिस्सों में त्वचा पर कालापन आना इत्यादि।
हालांकि इन लक्षणों कि पहचान तुरंत नहीं हो पाती है अतः इसके लिए हमें खुद जागरूक होना होगा। इन लक्षणों कि पहचान हमें खुद करनी होती है।

प्री-डायबिटीज होने का वैसे तो कोई स्पष्ट कारण नहीं है। यह कभी फैमिली हिस्ट्री कि वजह से होती है तो कई बार आनुवांशिक भी होती है। परंतु डॉक्टरों का कहना है कि आज-कल प्री डायबिटीज होने का मुख्य कारण हमारी गलत लाइफस्टाइल और खान-पान है। शारीरिक क्रियाकलाप कि कमी के कारण हमारे शरीर में फैट कि मात्रा बढ्ने लगती है जो प्री-डायबिटीज को जन्म देती है।

कैसे करें बचाव
चिकित्सकों का मानना है कि 90% प्री-डायबिटीज का मरीज यदि अपने लाइफस्टाइल पर बदलाव लाये तो इसे नियंत्रित किया जा सकता है। कहने का तात्पर्य यह है कि यदि हम अपने नित्य कार्यों को उसके समय के अनुसार अर्थात सुबह समय पर उठना, समय पर भोजन करना तथा रात में समय पर सो जाना आदि करते हैं तो आपके शरीर में शुगर लेवल नियंत्रित रहेगा।
यदि पिछले कुछ समय से आपका वजन बढ़ रहा है तो इसे बढ़ने न दें। वजन घटाने कि पूरी कोशिश करनी चाहिए। वजन घटाने एवं शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना मॉर्निंग वॉक एवं व्यायाम अवश्य करें। व्यायाम करने से आपके शरीर में स्थित अतिरिक्त शुगर ऊर्जा के रूप में निकाल जाती है। रोजाना कम-से-कम आधा घंटा व्यायाम अवश्य करना चाहिए। 10-15 दिनों में ही आपको सकारात्मक परिणाम दिखने लगेगा।

अन्त में आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने कि जरूरत है। हमेशा सादा भोजन करने कि कोशिश करें। अधिक वसायुक्त व प्रोटीन युक्त तथा तले-भुने हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें। थोड़ा-थोड़ा करके दिन में कई बार खाना खाएं। दो भोजन के बीच लंबा अंतराल आने पर शुगर लेवल बढ़ने लगता है और कमजोरी महसूस होने लगती है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुनिया के किन देशों में लोकतंत्र नहीं है?

दुनिया के किन देशों में लोकतंत्र नहीं है? घाना, म्यांमार और वेटिकन सिटी किसी न किसी रूप में लोकतंत्र की परिधि से बाहर के देश हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, जार्डन, मोरक्को, भूटान, ब्रूनेई, कुवैत, यूएई, बहरीन, ओमान, कतर, स्वाजीलैंड आदि देशों में राजतंत्र है। इन देशों में लोकतान्त्रिक संस्थाएं भी काम करती हैं। नेपाल में कुछ साल पहले तक राजतंत्र था, पर अब वहां लोकतंत्र है। दुनिया में 200 के आसपास देश हैं, जिनमें से तीस से चलिश के बीच ऐसे देश हैं, जो लोकतंत्र के दायरे से बाहर हैं या उनमें आंशिक लोकतंत्र है। जिन देशों में लोकतंत्र है भी उनमें भी पूरी तरह लोकतंत्र है या नहीं यह बहस का विषय है।  लोकतंत्र और गणतंत्र में क्या अंतर है? लोकतंत्र एक व्यवस्था का नाम है। यानी हम जब भी फैसले करें तब यथेष्ट लोगों की सहमति हो, हालांकि यह अनिवार्य नहीं, पर व्यावहारिक बात है की उसकी संवैधानिक व्यवस्था भी होनी चाहिए। जब शासन पद्धति पर यह लागू हो तो शासन व्यवस्था लोकतान्त्रिक होती है। इसमें हिस्सा लेने वाले या तो आम राय से फैसले करते हैं और यदि ऐसा न हो तो मत-विभाजन करते हैं। ये निर्णय सामान्य बहुम

डायरिया क्या है और इससे कैसे बचें What is Diarrhea in hindi

यदि आपको दिन में तीन बार से अधिक पतला शौच हो तो यह डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke lakchan)  होते हैं। यह बीमारी मुख्यतः रोटा वायरस के शरीर में प्रवेश से होता है। यह दो प्रकार का होता है - एक्यूट और क्रोनिक डायरिया।  डायरिया के कारक (Dairiya ke karak) :- डायरिया (Dayria) साधारणता दूषित पनि पीने से होता है। कई बार यह निम्नलिखित कारणों से भी होता है। 1. वायरल इन्फेक्शन के कारण 2. पेट में बैक्टीरिया के संक्रामण से 3. शरीर में पानी कि कमी से 4. आस-पास सफाई ठीक से न होने से डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke laxan) :- दिन में लगातार तीन से अधिक बार पतला शौच आना डायरिया का मुख्य लक्षण है। यह साधारणता एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। यह क्रोनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) कहलाता है। समय पर इलाज न होने पर यह खतरनाक हो जाता है। यह ज़्यादातर बच्चों में होता है और इसमें मृत्यु का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। पेट में तेज दर्द होना, पेट में मरोड़ होना, उल्टी आना, जल्दी जल्दी दस्त होना, बुखार होना, कमजोरी महसूस करना, आँखें धंस जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डाइरिया का इलाज (Dairiya ka

हाइपरएसिडिटी क्या है? What is Hyper acidity in Hindi

हाइपरएसिडिटी क्या है? अगर आपको भूख काम लगती है, पेट खाली होने पर जलन होती है, जो छाती तक महसूस होती है, बार-बार खट्टे डकार आती है, पेट एवं छाती में दर्द होता है, आपका शौच सही तरीके से नहीं होता है, सिर में भारीपन रहता है और नींद नहीं आती है तो समझ लीजिए कि आपको हाइपरएसिडिटि से पीड़ित है। हाइपरएसिडिटि को अति अम्लता भी कहा जाता है। इसका प्रमुख कारण है अनियमित आहार, चाय-कॉफी एवं सॉफ्ट ड्रिंग्स का अधिक सेवन, तीखे-मसालेदार भोजन का सेवन या देर तक खाली पेट रहना, मांसाहारी भोजन का अधिक सेवन, भूख लाग्ने पर भोजन न कर चाय-कॉफी का सेवन करना, सोने का समय निर्धारित नहीं होना, मानसिक तनाव, फल-सब्जियों में कीटनाशकों का अधिक प्रयोग इत्यादि। उपचार :- इस रोग का उपचार बस इसके कारकों को दूर कर किया जा सकता है। नियमित समयानुसार भोजन ग्रहण करें। चाय-कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम करें। तीखे व मसालेदार भोजन का सेवन बंद कर कर दें। इससे पीड़ित रोगी का अपना पेट खाली नहीं रखना चाहिए। थोड़े-थोड़े अंतराल में कुछ अच्छा कहते रहना चाहिए। भोजन को खूब चबा-चबा कर खाना चाहिए। खाली पेट में ठंडा दूध का सेवन बहुत फायदेमंद हो

इ-मेल में @ का क्या महत्व है?

इ-मेल में @ का क्या महत्व है? अँग्रेजी के एट या स्थान यानी लोकेशन का वह प्रतीक चिन्ह है। शुरू में इसका इस्तेमाल गणित में 'एट द रेट ऑफ' यानी दर के लिए होता था। इ-मेल में इसके इस्तेमाल ने इसके अर्थ का विस्तार कर दिया। इ-मेल में पते के दो हिस्से होते हैं। एक होता है लोकल पार्ट जो @ के पहले होता है। इसमें अमेरिकन स्टैण्डर्ड कोड फॉर इन्फोर्मेशन इंटरचेंज (ईएससीआईआई) के तहत परिभाषित अक्षर, संख्या या चिन्ह शामिल हैं। चिन्ह @ के बाद डोमेन का नाम लिखा जाता है। यानी इस चिन्ह के पहले व्यक्ति या संस्था का नाम बताने वाले संकेत और उसके बाद डोमेन नाम। कुछ लोगों को लगता है की इस पते को केवल लोअर केस में लिखा जा सकता है। जबकि इसे अपर और लोअर दोनों केस में लिख सकते हैं। Tag: email pate mey @ ka kya mahatva hai? 

पहला इ-मेल किसने और कब भेजा था?

पहला इ-मेल किसने और कब भेजा था? इ-मेल इलेक्ट्रोनिक मेल का संक्षिप्त रूप है। दुनिया का पहला इ-मेल सन 1971 में अमेरिका के कैम्ब्रिज नामक स्थान पर रेमोण्ड एस टॉमलिन्सन नामक इंजीनियर ने एक ही कमरे में रखे दो कम्प्युटरों के बीच भेजा था। कम्प्युटर नेटवर्क अर्पानेट से जुड़े थे। अर्पानेट एक मायने में इंटरनेट का पूर्वज है। यह संदेश को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का प्रयोग था। इ-मेल को औपचारिक रूप लेने में कई साल लगे। अलबत्ता भारतीय मूल के अमेरिकी वीए शिवा अय्यदूरई ने 1978 में एक कम्प्युटर प्रोग्राम तैयार किया, जिसे 'ई-मेल' कहा गया। इसमें इनबॉक्स, आउटबॉक्स, फोल्डर्स, मेमो, अटैचमेंट्स ऑप्शन थे। सन 1982 में अमेरिका के कॉपीराइट कार्यालय ने उन्हें इस आशय का प्रमाणपत्र भी दिया। इस कॉपीराइट के बावजूद उन्हें इ-मेल का आविष्कारक नहीं कहा जा सकता।  Tag: Who sent the first email and when?