सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 सबसे खतनाक कुत्तों की प्रजातियां

10 Dangerous species of Dogs
पिट बुल : यह कुत्तों की सबसे खतरनाक एवं खूंखार प्रजाति मनी जाती है। बहुत से देशों में अब इसे रखने की पाबन्दी लगाई जा चुकी है। बच्चे लोग इसके ज्यादा शिकार बनते है। पिछले साल यूएस में 22 लोगो इसके शिकार बने थे।

रोट्विलर : वर्ष 1994 से 1996 के बीच यूएस में जितने लोग कुत्तों के काटने से मरे थे उनमे से आधे लोग रोट्विलर के शिकार हुए थे। इसके काटने से लगभग 1460 न्यूटन का बल होता है। इस कारण यह बहुत तेज हमलावर होता है।

जर्मन शेफर्ड : यह भारत में भी काफी लोकप्रिय है। इसका इस्तेमाल पुलिस डॉग के रूप में होता है। इसके काटने से लगभग 1060 न्यूटन का बल होता है।

डोवर मैन : सबसे पहले पुलिस डॉग के रूप में इसी प्रजाति का इस्तेमाल किया गया था। अजनबियों के साथ यह बहुत आक्रामक होता है जबकि अपने मालिक के सामने आज्ञाकारी होता है।

बुल मास्टिफ : कुत्तों की यह प्रजाति काफी बड़ी होती है और साथ ही साथ खूंखार भी होती है। इसका वजन 60 किलो तक होता है। किसका प्रयोग सुरक्षा गार्ड के लिये किया जाता है।

हस्की : इसे स्लेज डॉग के रूप में जाना जाता है। ये बहुत मेहनती, एथलेटिक और एनर्जेटिक होते हैं। ये आसानी से पालतू नहीं बनते है।

वुल्फ हाइब्रिड : आज भी कुत्तों की कई ऐसी प्रजातियां हैं, जो कुत्तों और भेड़ियों की क्रॉस ब्रीड हैं। ये अत्यधिक खूंखार और खतरनाक होते है। अधिकांश देशों ने इन पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

मैलाम्यूट : यह अलास्का का राष्ट्रीय पशु है। ये काफी तेज गति से शिकार करता है। ज्यादातर छोटे जानवर इनका शिकार बनते हैं।

ग्रेट डेन : इसका वजन लगभग 100 किलो होता है। इसे सिखाने पर ये बिलकुल पालतू कुत्तों की तरह बरताव करता है, परंतु हमला करने पर ये बहुत ही खूंखार होता है। इसे किलिंग मशीन भी कहा जाता है।

बॉक्सर : जो लोग सुरक्षा की दृष्टि से कुत्ते पालते है तो उनके लिए यह बेहतरीन नस्ल है। ये अपने शक्तिशाली जबड़ों और पैने दांतों के लिए जाने जाते है।
इन्हें भी पढ़े:दुनिया के सबसे सुंदर एवं बड़े जलप्रपात

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सीसीटीवी कैमरा क्या है और कितने प्रकार की होती है?

सीसीटीवी कैमरा सावधानी एवं सुरक्षा के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण होता है जिसका पूरा नाम होता है क्लोज सर्किट टीवी, जो किसी भी कैमरे से रिकॉर्ड हुई किसी भी चीज को देखने के लिए एक सर्किट के जरिये दर्शक तक पहुँचाया जाता है। सीसीटीवी कैमरे के प्रकार (Types of CCTV) हिडेन कैमरा (Hidden Camera) यह बॉक्स की तरह होता है। इसमें एक छोर पर लेंस के साथ आयताकार यूनिट होता है। इसका इस्तेमाल रिटेल दुकानों में ज्यादा किया जाता है। बॉक्स होने के कारण सुरक्षा कि दृष्टि से इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। आईटी कैमरा (IT Camera) यह डिजिटल कैमरा होता है। इसकी गुणवत्ता अन्य  एनालॉग कैमरा से 20 गुना ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल सभी जगहों पर होता है। बुलेट कैमरा (Bullet Camera) यह कैमरा ट्यूब की तरह होता है। इसमें सिल्वर या एल्युमिनियम शेप के कवर में लेंस होता है। इससे रिकॉर्डिंग यूनिट जुड़ा होता है। छोटा आकर होने के कारण इसे आसानी से बहार के दीवारों में लगाया जा सकता है। इसमें खासियत यह है की यह अँधेरे में भी रिकॉर्डिंग कर सकता है। डोम कैमरा (Dome Camera) इस तरह का कैमरा

हाइपरएसिडिटी क्या है? What is Hyper acidity in Hindi

हाइपरएसिडिटी क्या है? अगर आपको भूख काम लगती है, पेट खाली होने पर जलन होती है, जो छाती तक महसूस होती है, बार-बार खट्टे डकार आती है, पेट एवं छाती में दर्द होता है, आपका शौच सही तरीके से नहीं होता है, सिर में भारीपन रहता है और नींद नहीं आती है तो समझ लीजिए कि आपको हाइपरएसिडिटि से पीड़ित है। हाइपरएसिडिटि को अति अम्लता भी कहा जाता है। इसका प्रमुख कारण है अनियमित आहार, चाय-कॉफी एवं सॉफ्ट ड्रिंग्स का अधिक सेवन, तीखे-मसालेदार भोजन का सेवन या देर तक खाली पेट रहना, मांसाहारी भोजन का अधिक सेवन, भूख लाग्ने पर भोजन न कर चाय-कॉफी का सेवन करना, सोने का समय निर्धारित नहीं होना, मानसिक तनाव, फल-सब्जियों में कीटनाशकों का अधिक प्रयोग इत्यादि। उपचार :- इस रोग का उपचार बस इसके कारकों को दूर कर किया जा सकता है। नियमित समयानुसार भोजन ग्रहण करें। चाय-कॉफी और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम करें। तीखे व मसालेदार भोजन का सेवन बंद कर कर दें। इससे पीड़ित रोगी का अपना पेट खाली नहीं रखना चाहिए। थोड़े-थोड़े अंतराल में कुछ अच्छा कहते रहना चाहिए। भोजन को खूब चबा-चबा कर खाना चाहिए। खाली पेट में ठंडा दूध का सेवन बहुत फायदेमंद हो

दुनिया के किन देशों में लोकतंत्र नहीं है?

दुनिया के किन देशों में लोकतंत्र नहीं है? घाना, म्यांमार और वेटिकन सिटी किसी न किसी रूप में लोकतंत्र की परिधि से बाहर के देश हैं। इसके अलावा सऊदी अरब, जार्डन, मोरक्को, भूटान, ब्रूनेई, कुवैत, यूएई, बहरीन, ओमान, कतर, स्वाजीलैंड आदि देशों में राजतंत्र है। इन देशों में लोकतान्त्रिक संस्थाएं भी काम करती हैं। नेपाल में कुछ साल पहले तक राजतंत्र था, पर अब वहां लोकतंत्र है। दुनिया में 200 के आसपास देश हैं, जिनमें से तीस से चलिश के बीच ऐसे देश हैं, जो लोकतंत्र के दायरे से बाहर हैं या उनमें आंशिक लोकतंत्र है। जिन देशों में लोकतंत्र है भी उनमें भी पूरी तरह लोकतंत्र है या नहीं यह बहस का विषय है।  लोकतंत्र और गणतंत्र में क्या अंतर है? लोकतंत्र एक व्यवस्था का नाम है। यानी हम जब भी फैसले करें तब यथेष्ट लोगों की सहमति हो, हालांकि यह अनिवार्य नहीं, पर व्यावहारिक बात है की उसकी संवैधानिक व्यवस्था भी होनी चाहिए। जब शासन पद्धति पर यह लागू हो तो शासन व्यवस्था लोकतान्त्रिक होती है। इसमें हिस्सा लेने वाले या तो आम राय से फैसले करते हैं और यदि ऐसा न हो तो मत-विभाजन करते हैं। ये निर्णय सामान्य बहुम

डायरिया क्या है और इससे कैसे बचें What is Diarrhea in hindi

यदि आपको दिन में तीन बार से अधिक पतला शौच हो तो यह डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke lakchan)  होते हैं। यह बीमारी मुख्यतः रोटा वायरस के शरीर में प्रवेश से होता है। यह दो प्रकार का होता है - एक्यूट और क्रोनिक डायरिया।  डायरिया के कारक (Dairiya ke karak) :- डायरिया (Dayria) साधारणता दूषित पनि पीने से होता है। कई बार यह निम्नलिखित कारणों से भी होता है। 1. वायरल इन्फेक्शन के कारण 2. पेट में बैक्टीरिया के संक्रामण से 3. शरीर में पानी कि कमी से 4. आस-पास सफाई ठीक से न होने से डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke laxan) :- दिन में लगातार तीन से अधिक बार पतला शौच आना डायरिया का मुख्य लक्षण है। यह साधारणता एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। यह क्रोनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) कहलाता है। समय पर इलाज न होने पर यह खतरनाक हो जाता है। यह ज़्यादातर बच्चों में होता है और इसमें मृत्यु का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। पेट में तेज दर्द होना, पेट में मरोड़ होना, उल्टी आना, जल्दी जल्दी दस्त होना, बुखार होना, कमजोरी महसूस करना, आँखें धंस जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डाइरिया का इलाज (Dairiya ka