सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्‍याज के रस से कैसे बढ़ायें बालों की लंबाई

बाल लंबे करने, रूसी दूर करने एवं बाल झड़ने के घरेलू उपाय (Hair loss - Home Remedy in hindi)

काले, मुलायम, घने, चमकीले, लंबे और मजबूत बालों की इच्छा हर स्त्री को होती है। यह उसके सौंदर्य का प्रतीक होता है। अतः यदि किसी स्त्री के बाल रूखे (Rukhe baal) हो जाए या उसके बाल झड़ने (Hair loss) लगे तो निश्चित रूप से उस स्त्री को चिंता सताने लगेगी। विशेष कर उन महिलाओं को जो दफ्तरों में काम करते हैं, जिन्हें अपने सौन्दर्य को बनाए रखने के लिए समय नहीं मिल पता है। परंतु मै सोचती हूँ कि अपने बालों कि देख-भाल (Balon ki dekh bhal) करना इतना मुश्किल भी नहीं है। बस हमें हफ्ते में दो दिन अपने बालों के देख-भाल के लिए निकालना है और कुछ घरेलू उपायों को करके अपने बालों कि चमक वापस पा सकते हैं।
प्याज न केवल हमारे सब्जियों में स्वाद भरता है बल्कि इसमें विद्यमान कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को शक्ति प्रदान करता हैं। एक प्याज में 15% विटामिन सी, 27% बाइयोटिन (विटामिन बी7 एवं विटामिन एच) पाया जाता हैं। विभिन्न शोधों में यह पाया गया है कि बाइयोटिन एवं विटामिन सी बालों कि बढ़ोत्तरी के लिए आवश्यक तत्व है। यदि हम अपने बालों में ये तत्वों को देना शुरू करते हैं तो हमारे बालों का बढ़ना (hair growth)शुरू हो जाता हैं। इसके अलावा इसमे एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते है जिससे सिर में होने वाले रूसी एवं सिर के संक्रामण को दूर कर सकते हैं।

प्रस्तुत है हर घर में पाये जाने वाले प्याज तथा इसके रस से संबन्धित कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके बालों के लिए फायदेमंद होंगे।
1. एक बड़ा प्याज लीजिए। इसका छ्ल्का उतार कर दोनों छोर को काट लें। अब इस प्याज को अच्छी तरह धो लें। फिर इस प्याज का रस (Pyaj ka ras) निकाल लें। प्याज के रस को अपने सिर के त्वचा में अच्छी तरह लगाएँ। जब पूरे सिर में प्याज का रस लग जाए तो सिर को एक साफ तौलिये से लपेट लें ताकि आपके सिर के बाल इसे अवशोषित कर लें। आधे घंटे के बाद आप अपने सिर को किसी अच्छे शैंपू से अच्छी तरह धो लें।
(Balon se sambandhit rojon ke liye Pyaj ka ras)

2. प्याज का रस और बीयर
Benefit of Beer for hair growth
फोटो स्रोत : www.mirror.co.uk
प्याज के रस और बीयर (beer) (डी-कार्बोनेट किया हुआ) दोनों को मिला कर सिर कि त्वचा में एवं बालों में लगाने से बालों के बढ़ने (hair growth) में सहायक होता है एवं बाल प्रकृतिक रूप से चमकदार बनाती है। बीयर में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो खराब बालों को रिपयर (repair damaged hairs)एवं नये बालों को उगने में सहायक होता है, दूसरी ओर इसमे मौजूद सुक्रोज और माल्टोज शुगर बालों को चमकदार बनाने में सहायक होती है। यह एक अच्छे कंडीशनर (a good conditioner)का काम करती है। इसे आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

3. प्याज के रस में थोड़ा बादाम का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण से अपने बालों का मसाज करें। इससे आपके बालों को पोषण तत्व प्राप्त होता है जो बालों के विकास में सहायक होता है। मसाज करने के उपरांत अपने सिर को लपेट लें और भाप लें। इससे आपके सिर में स्थित मृत त्वचा हट जाती है और आपका सिर साफ हो जाता है।
4. झड़े हुए बाल पुनः प्राप्त करने के लिए यह घरेलू उपाय बहुत ही कारगर है। इसके लिए सबसे पहले प्याज का पेस्ट बना लें। अब इस प्याज के पेस्ट में कुछ बूंद शहद मिला लें। इस तरह बने पेस्ट को अपने सिर के उस भाग पर लगाएँ जहां बाल कम है।
(Honey & Onion Hair Loss Home Remedy)

5. प्याज का रस और नींबू का मिश्रण आपके सिर में हुए रूसी को दूर करने और बालों का झड़ना दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए सबसे पहले आप प्याज का रस निकाल लें। इस प्याज के रस में थोड़ा नींबू का रस मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने सिर के त्वचा में अच्छी तरह लगाएँ। 
(Lemon & Onion Hair Loss Home Remedy)

6. क्या आप जानते हैं जो रम लोग नशे के लिए पीते हैं इसके कई घरेलू नुस्खे भी है। रम को बाल के झड़ने (hair loss) पर देसी नुस्खे के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके लिए एक गिलास में एक प्याज को घिस कर (कदूकस कर) डाल दें। अब इसमें प्याज के ऊपर तक रम डाल कर 24 घंटे छोड़ दें। दूसरे दिन इसे अच्छी तरह हिला कर दूसरे बर्तन में छान लें। इस तरह तैयार मिश्रण से आप अपने सिर एवं बालों का मसाज करें। इससे आपके बालों में मजबूती आएगी और बालों का झड़ना भी रुक जाएगा। 
(Rum & Onion Hair Loss Home Remedy)

7. वैसे आप में से अधिकांश लोग यह तो जानते ही है की बालों के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। अगर आप लंबे, घने और चमकीले बालों की चाह रखते हैं तो इसे आजमा सकते हैं। इसके लिए प्याज का रस लें, इसमे अंडे के सफ़ेद हिस्से को मिला कर पेस्ट बना लें। इस तरह बने पेस्ट को अपने सिर और बालों में लगा कर 20-25 मिनट तक छोड़ दें। अंत में अपने बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें। 
(Egg & Onion Hair Loss Gharelu Nuskhe)

मेरी सलाह बस इतनी है कि आप एक समय में सिर्फ किसी एक ही उपाय को आजमाये। धन्यबद।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सीसीटीवी कैमरा क्या है और कितने प्रकार की होती है?

सीसीटीवी कैमरा सावधानी एवं सुरक्षा के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण होता है जिसका पूरा नाम होता है क्लोज सर्किट टीवी, जो किसी भी कैमरे से रिकॉर्ड हुई किसी भी चीज को देखने के लिए एक सर्किट के जरिये दर्शक तक पहुँचाया जाता है। सीसीटीवी कैमरे के प्रकार (Types of CCTV) हिडेन कैमरा (Hidden Camera) यह बॉक्स की तरह होता है। इसमें एक छोर पर लेंस के साथ आयताकार यूनिट होता है। इसका इस्तेमाल रिटेल दुकानों में ज्यादा किया जाता है। बॉक्स होने के कारण सुरक्षा कि दृष्टि से इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। आईटी कैमरा (IT Camera) यह डिजिटल कैमरा होता है। इसकी गुणवत्ता अन्य  एनालॉग कैमरा से 20 गुना ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल सभी जगहों पर होता है। बुलेट कैमरा (Bullet Camera) यह कैमरा ट्यूब की तरह होता है। इसमें सिल्वर या एल्युमिनियम शेप के कवर में लेंस होता है। इससे रिकॉर्डिंग यूनिट जुड़ा होता है। छोटा आकर होने के कारण इसे आसानी से बहार के दीवारों में लगाया जा सकता है। इसमें खासियत यह है की यह अँधेरे में भी रिकॉर्डिंग कर सकता है। डोम कैमरा (Dome Camera) इस तरह का कै...

डायरिया क्या है और इससे कैसे बचें What is Diarrhea in hindi

यदि आपको दिन में तीन बार से अधिक पतला शौच हो तो यह डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke lakchan)  होते हैं। यह बीमारी मुख्यतः रोटा वायरस के शरीर में प्रवेश से होता है। यह दो प्रकार का होता है - एक्यूट और क्रोनिक डायरिया।  डायरिया के कारक (Dairiya ke karak) :- डायरिया (Dayria) साधारणता दूषित पनि पीने से होता है। कई बार यह निम्नलिखित कारणों से भी होता है। 1. वायरल इन्फेक्शन के कारण 2. पेट में बैक्टीरिया के संक्रामण से 3. शरीर में पानी कि कमी से 4. आस-पास सफाई ठीक से न होने से डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke laxan) :- दिन में लगातार तीन से अधिक बार पतला शौच आना डायरिया का मुख्य लक्षण है। यह साधारणता एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। यह क्रोनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) कहलाता है। समय पर इलाज न होने पर यह खतरनाक हो जाता है। यह ज़्यादातर बच्चों में होता है और इसमें मृत्यु का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। पेट में तेज दर्द होना, पेट में मरोड़ होना, उल्टी आना, जल्दी जल्दी दस्त होना, बुखार होना, कमजोरी महसूस करना, आँखें धंस जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डाइरिया का इलाज (D...

कृत्रिम पेसमेकर क्या है? What is Artificial Pacemaker?

कृत्रिम पेसमेकर क्या है? What is Artificial Pacemaker in hindi. कृत्रिम पेसमेकर हृदय को आवश्यक इलेक्ट्रिक पल्स देता है, जिससे नियमित रूप से हृदय की धड़कन चलती रहे। हमारे शरीर में कुछ एसी कोशिकाएँ होती है जो हमारे दृदय की धड़कनों को नियंत्रित करती है। इन्हीं कोशिकाओं को पेसमेकर कहते है। हृदय रोगियों में जब ये कोशिकाएँ ठीक से कम नहीं करती है तो हृदय को उचित धड़कन प्रदान करने के लिए कृत्रिम पेसमेकर का सहारा लिया जाता है। जैसे जैसे हमारा शरीर हरकत करता है, वैसे-वैसे हमारे हृदय की धड़कने भी बढ़ती जाती है ताकि शरीर के सभी हिस्सों को जल्द और समुचित मात्रा में रक्त मिल सके। यदि हृदय की धड़कन आवश्यकतानुसार नहीं बढ़ पाती है, तो ऐसे समय मरीज को कृत्रिम पेसमेकर लगाने की जरूरत होती है। इसके दो मुख्य भाग होते है - बैटरी और तार। बैटरी ऊर्जा प्रदान करती है तो तार उस ऊर्जा को हृदय तक पहुँचने का कम करती है। कुछ पेसमेकर एक तार वाले होते है तो कुछ दो तार वाले होते हैं। इस पेसमेकर का इंप्लांटेशन बहुत ही आसान है। इसके लिए मरीज के कंधे और गरदन के बीच एक मामूली चीरा लगाया जाता है और पेसमेकर को शरीर के अंदर...

एंटीओक्सीडेंट क्या है? What is Antioxidant in hindi

एंटीओक्सीडेंट वे अणु होते है, जो दूसरे अणुओं के ओक्सीडेशन को रोकते है। यह कोई एक पदार्थ नहीं होता है, बल्कि अनेक पदार्थ एंटी-ऑक्सीडेंट कि तरह कार्य करते है। ये विटामिन, मिनरल्स और दूसरे कई पोषक तत्व होते है। बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन लाइकोपिन, फ्लैवोनाइड, लीगनान जैसे एंटीओक्सीडेंट हमारे लिए बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मिनरल सेलेनियम भी एक एंटीओक्सीडेंट कि तरह कार्य करता है। विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन इ भी एंटीओक्सीडेंट के रूप में शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एंटीओक्सीडेंट का हमारे शरीर में क्या उपयोग है? हमारे शरीर में बहुत सारी क्रियाएँ होती रहती है। खाना ग्रहण करने के बाद उसका पाचन और अवशेषन होता है। मेटाबोलिज़्म में यह तय होता है कि इन पदार्थो में से कितना इस्तेमाल होगा और कितना संग्रह किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ व्यर्थ पदार्थ भी बनता है, जिन्हें शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। एंटीओक्सीडेंट उनके साथ क्रिया करके शरीर को उनसे होने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचाते है। एंडीओक्सीडेंट कई पदार्थों में पायी जाती है, लेकिन ताजे फल और हरी सब्जियों ...

घमंडी राजा की हार - लघु कथा

बहुत प्राचीन समय की बात है। एक राजा था। उसका नाम उदय सिंह था। वह बहुत अत्याचारी और क्रूर राजा था। उसका एक रसोइया था। जिसका नाम रामू था। रामू का अस्त्र-शस्त्र चलाने में कोई जोड़ नहीं था। अक्सर राजा युद्ध में उसे अपने साथ ले जाते थे। एक दिन रसोइया रामू से भोजन परोसने में देर हो गयी। जिसके कारण राजा उदय सिंह ने क्रोध में आकर रामू के दोनों हाथ कटवा दिये। रसोइया रामू ने सोचा मेरी इतनी सी गलती के लिए इतनी बड़ी सजा। उसने राजा को सबक सीखने की प्रतिज्ञा ली। वह राज्य के गरीब बच्चों को अस्त्र-शस्त्र का ज्ञान देने लगा। एक दिन जब रामू बच्चों को शस्त्र सीखा रहा था। इस दौरान वह राजा द्वारा किये जा रहे अत्याचारों के बारे में भी उन बच्चों को बताता था। एक दिन सैनिकों ने उसकी बात सुन ली। उसने जाकर सारी बातें राजा को बतायी। क्रोध में आकर राजा ने रामू और उसके शिष्यों पर आक्रमण कर दिया।  रामू के शिष्यों ने राजा उदय सिंह के अनेक योद्धाओं को मार डाला। इस प्रकार राजा के बहुत कम सैनिक बचे। इससे पूरे राज्य में हाहाकार मच चुका था। अपनी हार को देखते हुए राजा स्वयम युद्ध करने आए। किन्तु रसोइया रा...