नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाने वाला रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार 2019 का सम्मान भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को देने का ऐलान किया गया। श्री रवीश कुमार एनडीटीवी से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार है जिसे हिन्दी टीवी पत्रकारिता में उनके विशेष योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुरस्कार 9 सितंबर 2019 को मनीला में एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।
रवीश कुमार, 'आम लोगों, गरीबों, दलितों, छात्रों एव, बेरोजगारों की वास्तविक, अनकही समस्याओं को अपने 'प्राइम टाइम' कार्यक्रमों उठाता है। साथ ही इसमें कहा गया, 'अगर आप लोगों की अवाज बन गए हैं, तो आप पत्रकार हैं।'
वर्तमान में 44 वर्षीय श्री रवीश कुमार एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक हैं। वे उन पाँच व्यक्तियों में शुमार है जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 2019 का रैमन मैगसायसाय पुरस्कार दिया जा रहा है।
पुरस्कार संस्था ने ट्वीट कर बताया कि रवीश कुमार को यह सम्मान "बेआवाजों की आवाज" बनने के लिए दिया गया है।
पत्रकारिता एवं साहित्य श्रेणी में रमन मैगसेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय
1. 1961- अमिताभ चौधरी
2. 1967- सत्यजित राय
3. 1975- बीजी वर्गीस
4. 1981- गौर किशोर घोष
5. 1982- अरुण शौरी
6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण
7. 1991- के वी सुब्बना
8. 1992- रवि शंकर
9. 1997- महाश्वेता देवी
10. 2007- पालगुम्मी साईनाथ
11. 2019- रवीश कुमार
1. 1961- अमिताभ चौधरी
2. 1967- सत्यजित राय
3. 1975- बीजी वर्गीस
4. 1981- गौर किशोर घोष
5. 1982- अरुण शौरी
6. 1984- राशीपुरम लक्ष्मण
7. 1991- के वी सुब्बना
8. 1992- रवि शंकर
9. 1997- महाश्वेता देवी
10. 2007- पालगुम्मी साईनाथ
11. 2019- रवीश कुमार