सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डांस करने एवं संगीत सुनने से होता है आपका दिमाग मजबूत

आज यदि आप जिंदगी में तेजी से सफलता पाना चाहते हैं तो आपके दिमाग का मजबूत होना अति आवश्यक है। आपका मेमोरी पावर अच्छी होनी चाहिए। बिना अच्छी मेमोरी पावर के आप कार्यों को अच्छी तरीके से नहीं कर पाएंगे। न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में हाल में हुए शोध कार्यों से दिमाग के बारे में कई महत्वपूर्ण बातों का पता लगा है। हर उम्र में आपके दिमाग के अंदर चीजों को ग्रहण करने और विकसित करने कि अद्भुत क्षमता होती है। हमारा दिमाग लगातार विकास करता रहता है। हम हर दिन नए-नए ज्ञान को अर्जित करते रहते है जिससे हमारा दिमाग हर दिन मजबूत होता जाता है। वैज्ञानिकों ने शोध के उपरांत कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताए हैं जिसे करने से हमारा दिमाग मजबूत होता है हमारी स्मरण शक्ति बढ़ती है तथा जटिल कार्यों के करने के लिए दिमाग को एकाग्र करने कि शक्ति मिलती है। आज हम यह जानेंगे कि किन-किन कार्यों को कर हम अपने दिमाग को और मजबूत बना सकते हैं।

अपने दिनचर्या में डांस को शामिल करें
शोध में यह पता लगा है कि जो लोग नियमित डांस करते हैं उनका दिमाग मजबूत होता है। वे जटिल चीजों का विश्लेषण कर लेते हैं। वे दूसरों को तुरंत प्रतिक्रिया देने में माहिर होते हैं। यदि दिमाग को मजबूत करना चाहते हैं तो नियमित डांस करना शुरू कर दीजिए।
संगीत अवश्य सुनें
एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग संगीत सुनते हैं उनका दिमाग काफी एक्टिव हो जाता है। संगीत सुनने वालों कि यददाश्त भी काफी अच्छी होती है। यदि आपको अपनी यददाश्त मजबूत करनी है, तो आपको अपना मनपसंद संगीत सुनना चाहिए।
दिमागी पहेलियाँ हल करें
दिमाग को मजबूत करने के लिए हमे दिमागी पहेलियाँ जैसे वर्ग पहेली, सूडोकू आदि हल करने कि कोशिश करनी चाहिए। हमे हर दिन या जब भी मौका मिले नए-नए ब्रेन एक्सर्साइज़ करते रहना चाहिए। नए-नए पहेलियाँ हल करते रहने से हमारा दिमाग मजबूत होने लगता है। जटिल समस्याओं को हल करने के लिए हमारा दिमाग सक्षम होता है। ब्रेन ट्रेनिंग एप्प हाइसे एलिवेट या ल्युमिनोसिटी आदि का भी सहायता लिया जा सकता है।
विदेशी भाषा सीखें
वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि आप एक नए भाषा या कोई विदेशी भाषा सीखने कि कोशिश करते हैं तो आपका दिमाग काफी विकसित होता है। विदेशी भाषा सीखने के लिए कई एप्प उपलब्ध है जिससे आप कोई भी विदेशी भाषा घर बैठे सीख सकते हैं। इससे आपकी लॉन्ग टर्म मेमोरी काफी अच्छी हो जाती है।
सुबह-सुबह पैदल घूमें
वैसे तो पैदल चलना हमारे पूरे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। एक शोध में यह पाया गया कि यदि आप प्रतिदिन 40 मिनट तक पैदल चलते हैं तो आपके दिमाग के हिप्पोकैम्पस का आकार बढ़ता है। यह दिमाग का मेमोरी हब होता है।  हिप्पोकैम्पस का आकार बढ्ने से आपकी मेमोरी में भी काफी बढ़ोत्तरी होती है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सीसीटीवी कैमरा क्या है और कितने प्रकार की होती है?

सीसीटीवी कैमरा सावधानी एवं सुरक्षा के तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक उपकरण होता है जिसका पूरा नाम होता है क्लोज सर्किट टीवी, जो किसी भी कैमरे से रिकॉर्ड हुई किसी भी चीज को देखने के लिए एक सर्किट के जरिये दर्शक तक पहुँचाया जाता है। सीसीटीवी कैमरे के प्रकार (Types of CCTV) हिडेन कैमरा (Hidden Camera) यह बॉक्स की तरह होता है। इसमें एक छोर पर लेंस के साथ आयताकार यूनिट होता है। इसका इस्तेमाल रिटेल दुकानों में ज्यादा किया जाता है। बॉक्स होने के कारण सुरक्षा कि दृष्टि से इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है। आईटी कैमरा (IT Camera) यह डिजिटल कैमरा होता है। इसकी गुणवत्ता अन्य  एनालॉग कैमरा से 20 गुना ज्यादा होता है। इसका इस्तेमाल सभी जगहों पर होता है। बुलेट कैमरा (Bullet Camera) यह कैमरा ट्यूब की तरह होता है। इसमें सिल्वर या एल्युमिनियम शेप के कवर में लेंस होता है। इससे रिकॉर्डिंग यूनिट जुड़ा होता है। छोटा आकर होने के कारण इसे आसानी से बहार के दीवारों में लगाया जा सकता है। इसमें खासियत यह है की यह अँधेरे में भी रिकॉर्डिंग कर सकता है। डोम कैमरा (Dome Camera) इस तरह का कै...

पहला इ-मेल किसने और कब भेजा था?

पहला इ-मेल किसने और कब भेजा था? इ-मेल इलेक्ट्रोनिक मेल का संक्षिप्त रूप है। दुनिया का पहला इ-मेल सन 1971 में अमेरिका के कैम्ब्रिज नामक स्थान पर रेमोण्ड एस टॉमलिन्सन नामक इंजीनियर ने एक ही कमरे में रखे दो कम्प्युटरों के बीच भेजा था। कम्प्युटर नेटवर्क अर्पानेट से जुड़े थे। अर्पानेट एक मायने में इंटरनेट का पूर्वज है। यह संदेश को एक जगह से दूसरी जगह भेजने का प्रयोग था। इ-मेल को औपचारिक रूप लेने में कई साल लगे। अलबत्ता भारतीय मूल के अमेरिकी वीए शिवा अय्यदूरई ने 1978 में एक कम्प्युटर प्रोग्राम तैयार किया, जिसे 'ई-मेल' कहा गया। इसमें इनबॉक्स, आउटबॉक्स, फोल्डर्स, मेमो, अटैचमेंट्स ऑप्शन थे। सन 1982 में अमेरिका के कॉपीराइट कार्यालय ने उन्हें इस आशय का प्रमाणपत्र भी दिया। इस कॉपीराइट के बावजूद उन्हें इ-मेल का आविष्कारक नहीं कहा जा सकता।  Tag: Who sent the first email and when?

डायरिया क्या है और इससे कैसे बचें What is Diarrhea in hindi

यदि आपको दिन में तीन बार से अधिक पतला शौच हो तो यह डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke lakchan)  होते हैं। यह बीमारी मुख्यतः रोटा वायरस के शरीर में प्रवेश से होता है। यह दो प्रकार का होता है - एक्यूट और क्रोनिक डायरिया।  डायरिया के कारक (Dairiya ke karak) :- डायरिया (Dayria) साधारणता दूषित पनि पीने से होता है। कई बार यह निम्नलिखित कारणों से भी होता है। 1. वायरल इन्फेक्शन के कारण 2. पेट में बैक्टीरिया के संक्रामण से 3. शरीर में पानी कि कमी से 4. आस-पास सफाई ठीक से न होने से डायरिया के लक्षण (Diarrhea ke laxan) :- दिन में लगातार तीन से अधिक बार पतला शौच आना डायरिया का मुख्य लक्षण है। यह साधारणता एक हफ्ते में ठीक हो जाता है। यह क्रोनिक डायरिया (Chronic Diarrhea) कहलाता है। समय पर इलाज न होने पर यह खतरनाक हो जाता है। यह ज़्यादातर बच्चों में होता है और इसमें मृत्यु का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन होता है। पेट में तेज दर्द होना, पेट में मरोड़ होना, उल्टी आना, जल्दी जल्दी दस्त होना, बुखार होना, कमजोरी महसूस करना, आँखें धंस जाना इसके प्रमुख लक्षण हैं। डाइरिया का इलाज (D...

एंटीओक्सीडेंट क्या है? What is Antioxidant in hindi

एंटीओक्सीडेंट वे अणु होते है, जो दूसरे अणुओं के ओक्सीडेशन को रोकते है। यह कोई एक पदार्थ नहीं होता है, बल्कि अनेक पदार्थ एंटी-ऑक्सीडेंट कि तरह कार्य करते है। ये विटामिन, मिनरल्स और दूसरे कई पोषक तत्व होते है। बीटा कैरोटिन, ल्यूटिन लाइकोपिन, फ्लैवोनाइड, लीगनान जैसे एंटीओक्सीडेंट हमारे लिए बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। इसके अलावा मिनरल सेलेनियम भी एक एंटीओक्सीडेंट कि तरह कार्य करता है। विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन इ भी एंटीओक्सीडेंट के रूप में शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एंटीओक्सीडेंट का हमारे शरीर में क्या उपयोग है? हमारे शरीर में बहुत सारी क्रियाएँ होती रहती है। खाना ग्रहण करने के बाद उसका पाचन और अवशेषन होता है। मेटाबोलिज़्म में यह तय होता है कि इन पदार्थो में से कितना इस्तेमाल होगा और कितना संग्रह किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ व्यर्थ पदार्थ भी बनता है, जिन्हें शरीर से बाहर निकाल दिया जाता है। एंटीओक्सीडेंट उनके साथ क्रिया करके शरीर को उनसे होने वाले नकारात्मक प्रभाव से बचाते है। एंडीओक्सीडेंट कई पदार्थों में पायी जाती है, लेकिन ताजे फल और हरी सब्जियों ...

चने में विद्यमान पोषक तत्व और उनका हमारे शरीर में होने वाले फायदे

चना (Gram) भारतीय खान-पान के प्रमुख अनाजों में से है। इसे शक्तिवर्धक अनाज (Enhancing grain) माना जाता रहा है। यह तो सभी जानते हैं कि यह न सिर्फ पाचन को सही रखता है बल्कि हृदय को भी सुरक्षित रखता है। चना का प्रयोग भारत में सदियों से हो रहा है। इसे सीधे प्रयोग करने के अलावा दाल और उससे बने उत्पादों के रूप में भी होता है। इसका स्वाद तो अलग और अनोखा होता ही है साथ ही इसका प्रयोग ताकत बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसे अंकुरित कर के भी खाया जाता है ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण चना को स्वास्थ्य के लिए बेहतर (Gram is good for health) माना जाता है। प्रस्तुत हैं आठ कारण जिनसे चना स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।  1. वजन घटाने (Weight loss) के लिए : चना को प्राकृतिक रूप से वजन घटाने में सहायक माना जाता है। ऐसा इसमें फाइबर कंटेंट (Fiber content) कि अधिकता के कारण होता है। ये न सिर्फ आपके भूख को कंट्रोल करते हैं बल्कि लंबे समय तक आपके पेट को भरा भी रखते हैं। शाकाहारी (Vegetarian) लोगों के लिए यह प्रोटीन (Protein) का भी बेहतर स्त्रोत है। इससे आपके वजन को नियंत्रित (Weight management) कर...