पहली मिस इंडिया कौन थीं?
माना जाता है की पहली मिस इंडिया एस्थर विक्टोरिया अब्राहम थीं, जो 1947 मेन चुनी गयी, उन्होने प्रमिला नाम से फिल्मों में भी काम किया। इसी क्रम में पहली बार मिस यूनिवर्स में भारत की ओर से भाग लेने 1952 में इंद्राणी रहमान, मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में पहली बार 1959 में फ्लोर एजीकेल ने हिस्सा लिया। 1966 में पहली बार किसी भारतीय को विश्व प्रतियोगिता जीतने का मौका मिला जब रीता फरिया मिस वर्ल्ड बनी। इसके बाद 1994 में ऐश्वर्या राय, 1997 में डायना हेडेन, 1999 में युक्ता मुखी और 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं। इसी तरह 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता मिस यूनिवर्स बनी। 2010 में निकोल फरिया मिस अर्थ बनी। मिस एशिया पैसिफिक में भी भारतीय सुंदरियों को पुरस्कार मिले है। 1970 में ज़ीनत अमान, 1973 में तारा अन्ना फोनेस्का और 2000 में दिया मिर्जा मिस एशिया पेसिफिक बनी।
Tag: Pahli Miss India kaun thi? Who was the first Miss India?